बच्चों की दिनचर्या बेहतर रखने को अभिभावक बिताये समय : सौरभ कश्यप

Share:

औरैया, 12 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना वायरस के कहर ने पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। इसके पीछे लोगों को इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सके। लॉक डाउन में घरों में रहकर लोगों को अपने व बच्चों के बीच समय बिताकर मनोरंजन करना चाहिए। 

मनोरंजन के लिए अपनी दिनचर्या में शुमार क्रियाओं को ही शामिल करते हुए कुछ घरेलू कार्य करें। सबसे बड़ी चुनौती उन महिलाओं की है जो स्कूल बंद होने से बच्चों का समय कैसे कराएं। इसको लेकर रविवार को पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर के प्रधानाचार्य सौरभ कश्यप ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि घर में रहकर बच्चों को उनके ही तरीके से कार्य में व्यस्त करना सबसे बेहतर तरीका होता है। इसमें शिक्षा, इंडोर खेल, पेंटिंग सहित अन्य उपाय अपनाए जाने चाहिए। इससे बच्चों की आदत में ठीक रहती है और उनका शारीरिक व मानिसक विकास में होता है। 

पेंटिंग कर रहे व्यस्थ स्कूल के दौरान अक्सर बच्चों को पेंटिंग जैसी चीजें करने का समय नहीं मिल पाता है। लेकिन, अब यह कुछ खाली समय ऐसा है जिस दौरान बच्चे आसानी से पेंटिंग करके अपना समय बेहतरीन बना सकते हैं। खाली समय का सही उपयोग करना हो तो बच्चों को विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाना सिखाएं और उनका सहयोग करते हुए उन्हें पेंटिंग के बारे में कुछ रोचक तथ्य भी बताएं।

इंडोर गेम्स आज के युग में बच्चे अक्सर फोन, टीवी, कंप्यूटर्स ऐसी चीजों पर व्यस्त रहते हैं। उन्हें इंडोर गेम्स का मतलब तक नहीं पता होता है। यदि आप बच्चों को व्यवस्था देना चाहते हैं और उन्हें कुछ नए मनोरंजक पल देना चाहते है तो इसके लिए आप उनके साथ इंडोर गेम्स भी खेल सकते हैं। जिनमें लूडो, केरेम्म, चैस और साथ ही डम श्रास जैसे खेल आते हैं। इन सभी खेलों से बच्चों का दिमाग भी तेज होता है और उनकी कॉन्सनट्रेशन शक्ति भी बढ़ती है।

घर में ही पिकनिक का माहौल बनाए माहौल कुछ ऐसा है कि घर से बाहर पिकनिक मनाने जाएं ऐसा संभव नहीं है लेकिन बच्चों के साथ घर पर ही पिकनिक मनाएं। यह आईडिया बहुत ज्यादा अच्छा है ऐसे में बड़ों के साथ-साथ बच्चों का भी मनोरंजन हो जाएगा। साथ ही आप बच्चों को घर पर ही रह कर एक नया और मनोरंजक माहौल देने में सक्षम हो पाएंगे। इसके लिए आप घर में ही चादर से एक टेंट बनाकर लगा सकते हैं। जिसके अंदर टॉर्च लेकर आप बच्चों के साथ अलग-अलग खेल भी खेल सकते हैं और उन्हें नए-नए अनुभव भी दे सकते हैं। 

बागबानी कराएं पेड़ पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना आज के समय में बहुत ज्यादा जरूरी और मनोरंजक काम भी हो गया है। ऐसे में घर से बाहर जाना तो संभव नहीं है लेकिन कुछ बीजों के जरिए आप घर पर ही बच्चों को बागवानी सिखा सकते हैं और उन्हें अपने पर्यावरण के प्रति सजग और सतर्क रहने की प्रेरणा भी दे सकते हैं। आप उन पेड़ पौधों के बारे में उन्हें नई नई बातें भी सिखा सकते हैं। साथ ही उनकी शिक्षा से संबंधित चीजों के बारे में बताकर उन्हें व्यस्त भी रख सकते हैं। 


कुकीज बनाने में मदद ले   कुछ हेल्दी कुकीज घर पर बनाएं और कोशिश करें कि बच्चे उसमें आपकी सहायता करने में दिलचस्पी लें। उन्हें अपने काम में सम्मिलित कराएं और उन्हें मनोरंजन का एहसास दिला कर उनका समय थोड़ा व्यस्त बनाने की कोशिश करें।

साफ सफाई के प्रति जागरूक बनाए बच्चों को महामारी के बारे में बताते हुए उन्हें साफ-सफाई के प्रति जागरूकता प्रदान करना बेहद आवश्यक है। क्योंकि आज के बच्चे हमारा आने वाला भविष्य है और हमारा सुरक्षित भविष्य निर्माण करने के लिए बच्चों को साफ-सफाई और वर्तमान में चल रही महामारी के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है।

शारीरिक क्रियाएं कराएं पांच साल की उम्र से लेकर 15 साल तक की उम्र के बच्चे में विभिन्न प्रकार के विकास होते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक विकास के दौरान उनके शरीर के हारमोंस में कई प्रकार के बदलाव भी आते हैं। इसके लिए बच्चों को यदि घर पर आप डांस, व्यायाम और भाग दौड़ जैसे काम करायेंगें, तब ही उनके शरीर की एनर्जी बर्न हो पाएगी। ऐसे कामों से उनका दिमाग भी व्यस्त रहेगा और साथ ही वे अपने समय को मनोरंजक रूप में व्यतीत भी कर पाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/मोहित 


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *