जिलाधिकारी ए.डी.जी जोन ने हरी झण्डी दिखा मोटर साईकिल पर तिरंगा रैली को रवाना किया।

Share:

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सिविल डिफेन्स ने निकाली बाईक पर तिरंगा यात्रा

महात्मा गांधी नेहरू मालवीय अम्बेडकर व चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

प्रयागराज, 75 वां आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में
जिलाधिकारी ए.डी.जी जोन ने सिविल डिफेन्स मुख्यालय पर हरी झण्डी दिखा मोटर साईकिल पर तिरंगा रैली को रवाना किया। बाईक रैली कचहरी लक्ष्मी टाकीज विश्वविध्यालय आन्नद भवन भरद्वाज चौराहा चन्द शेखर आजाद पार्क हनुमान मन्दिर सुभाष चौराहा हाईकोर्ट खुसरो बाग होते हुये एतिहासिक नीम के पेड़ कोतवाली पर समाप्त हुयी। महात्मा गांधी नेहरू मालवीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद डा० अम्बेडकर हुन्नन गुरू की प्रतिमाओ पर माल्यापर्ण कर भारत माता की जय इकंलाब जिन्दाबाद वन्दे मातरम की गुंज से लोगो में जोश भर दिया। बाईक रैली डिप्टी कन्ट्रोलर नरेन्द्र शर्मा चीफ वार्डेन अनिल कुमार डिप्टी चीफ सादिक हुसैन सिद्दीकी राकेश कुमार तिवारी के निर्देशन में निकाली गयी। इस दौरान यातायात पुलिस पवन पाण्डे अमित कुमार राजीव भनोट महेन्द्र सक्सेना सुधीर सक्सेना एल के अहेरवार रवि शंकर द्विवेदी रामजी पाण्डे मार्कन्डेय राम एस यादव भेलेश्वर उपाध्या कुशाग्र गुप्ता रजनी सिंह पूनम गुप्ता सहित 200 वार्डेन्स ने अपना योगदान दिया।

अजय विश्वकर्मा
पत्रकार

Select item to view


Share: