विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख का कोविड-19 को लेकर युवाओं को संदेश

Share:

जिनेवा, 21 मार्च (हि.स.): विश्व स्वास्थय संगठन के प्रमुख टेड्रोस एधानम ने युवाओं के नाम संदेश देते हुए कहा है कि आप लोग कोविड-19 से अजेय नहीं हैं।

जिनेवा में आयोजित लाइव प्रेस कांफ्रेस के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख ने कहा कि ‘ आज मेरे पास युवाओं के नाम एक संदेश है कि आप अजेय नहीं हैं। आप खतरे से बचे हुए नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वायरस आपको हफ्तों तक अस्पताल में रख सकता है। अगर आप बीमार नहीं पड़ते हैं तो भी आपको कहां जाना है, इसे लेकर आप जो अपना निर्णय लेते हैं, वह किसी अन्य के लिए जीवन और मौत के बीच फर्क हो सकता है। आत्मसंयम कई लोगों की जान बचा सकता है। इस कोविड-19 को हराने का एक ही तरीका है एकजुटता। ये एकजुटता देशों के बीच ही नहीं हर वर्ग के लोगों के बीच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसे हराने के लिए हम जो अपने स्तर पर कर सकते हैं वह करे सतर्क रहे। चीन में गिरते मामले सभी देशों के लिए अच्छा संदेश है। इससे दुनिया भर के लिए एक उम्मीद जागी है।

स्वास्थ्य प्रशासन रोज इस वायरस के बारे में दिन-प्रतिदिन नई जानकारी पा रहा है। यह तेजी से वृद्ध लोग इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन युवा भी बचे हुए नहीं है। उन्होंने कहा कि 50 से अंदर आयु के लोगों को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्मोकिंग जैसी आदतों से बचें, व्यायाम करें और लोगों से दूरी बनाकर रहें।

अंत में उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 हमसे बहुत कुछ ले रहा है। पर कुछ खास जो दिया है वो है इनसानियत के नाते सबका एक साथ होना। साथ में काम करे, सीखें और आगे बढ़े।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थय संगठन कोरोनावायरस को महमारी घोषित कर चुका है। वैश्विक स्तर पर 234,073 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 9,840 से अधिक लोगों की मौत हे चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना/मनीष


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *