कांग्रेस की आजादी का गौरव यात्रा के तहत 75 किमी लम्बी पदयात्रा का रांची जिला में हुआ सफल समापन

Share:

डॉ अजय ओझा।

जिले के हर प्रखंड में निकाली गयी पदयात्रा।

ADVT.

रांची, 14 अगस्त अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के निर्णय के अनुसार झारखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आव्हान पर पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलने वाले आजादी के गौरव यात्रा कार्यक्रम के तहत 75 किलोमिटर की पदयात्रा कार्यक्रम का समापन हुआ l रांची जिला ग्रामीण काँग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा के नेतृत्व में छह दिनों तक गौरव यात्रा का आयोजन जिला के अन्तर्गत सभी प्रखंडों में आयोजित हुई गौरव यात्रा की शुरुआत 9 अगस्त सिलगाई चान्हो वीर बुधु भगत की प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद हुआ और 14 अगस्त शहीद टिकैत उमराव सिंह खटंगा ओरमांझी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सम्मान समारोह के साथ पदयात्रा का समापन हुआ ।

ADVT.

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आजादी की गौरव यात्रा के अंतिम दिन आज कुचु ओरमांझी से खटंगा ओरमांझी 10 km पदयात्रा के बाद शहीद जीतराम बेदिया, टिकैत उमराव सिंह एवं शेख भिखारी के परिजनों को सम्मानित कर पदयात्रा का समापन किया गया।

ADVT.

आज के कार्यक्रम में जिला संयोजक सह पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो, सतीश पॉल मुंजनी, बेलस तिर्की विशेष रूप से उपस्थित हुए उनके साथ ऐनुल हक अंसारी,मदन महतो, गुलजार अंसारी,सुरेश साहु, अशोक गुप्ता,गौरीशंकर महतो, शाहीद अहमद, सुंदरी तिर्की, मेरी तिर्की, तुलसी खरवार, संजर खान, जितेंद्र त्रिवेदी, राजकुमार यादव, संजय कुमार, प्रेमनाथ मंडा, हरिमोहन महतो, शिवटहल नायक, संजय कुमार,प्रमुख अनुपमा देवी, विनिता देवी,ऐहतेशाम अलि, शैफुल्ला अंसारी, रमेश उरांव, पप्पू सिंह, धर्मराज बेदिया, मुबारक अंसारी, बलराम महतो, सुरेन्द्र उरांव, अनिता देवी, काशीनाथ पहान, देवेन्द्र नाथ ठाकुर सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे ।

ADVT.

Share: