अनुबंध पर बहाल सहायक पुलिसकर्मियों को अग्निवीर नहीं बनाने झारखंड सरकार : धर्मेंद्र तिवारी

Share:

डॉ अजय ओझा।

भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने किया सहायक पुलिसकर्मियों को स्थाई करने की मांग।

ADVt.

रांची, 14 अगस्त । झारखंड में सहायक पुलिस कर्मियों का अनुबंध 2 जिलों में समाप्त किया गया पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए पुनः एक महीना के लिए अनुबंध को बढ़ाया है ज्ञात हो पूर्व की भाजपा सरकार ने सहायक पुलिस कर्मियों को 2 वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की थी किस तरह युवाओं को सरकार ने ठगा जबकि अधिकांश युवा या युवती आदिवासी और मूलवासी हैं और वह भी मात्र ₹10000 के पारिश्रमिक पर₹333 प्रति दिन।

ADVT

कार्य की कोई समय सीमा नहीं 24:00 24 घंटे ड्यूटी। वर्दी भी इसी राशि में से लेना है। नो वर्क नो पे वाली भी स्थिति। सहायक पुलिस कर्मी ऐसे जिलों से आते थे जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र था यह गांव भी जाने में असमर्थ है।

ADVT.

क्योंकि यह हाशिए पर आ गए थे ना घर के ना घाट के। नक्सली के विरोधी हो गए कि यह सरकार के पुलिस के मुख ब री हो गए। ऐसी परिस्थिति में इन्होंने कार्य किया।

ADVT.

नई सरकार बनी नई सरकार के समक्ष आंदोलन कर अपनी मांगों को इन्होंने रखा सरकार ने विचार किया भारतीय जनतंत्र मोर्चा सरकार से मांग करती है इन सहायक पुलिस कर्मियों को अग्निवीर ना बनाएं इनकी सेवा शर्तों में संशोधन करते हुए स्थाई करें और राज्य में सम्मान दें। कानून व्यवस्था को सही करने में इनका बड़ा योगदान रहा है 8 अगस्त 2022 को सहायक पुलिस कर्मियों के अध्यक्ष विवेकानंद जी ने बताया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पहल पर सरकार ने हमारी सुध ली थी अब पुनः आग्रह करते हैं माननीय मुख्यमंत्री तक हमारी मांगों को पहुंचाएं ताकि हमारे हित में निर्णय ले सके माननीय मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए 1 माह का समय दिया है इसमें सेवा शर्तों को इनकी मांगों पर विचार करते हुए अविलंब स्थाई करें और जिस विभाग में भी अनुबंध कर्मी हैं जो 2 साल 5 साल 10 साल से कार्यरत हैं उनको भी स्थाई करें और सेवा शर्तों को लचीला बनाए भारतीय जनतंत्र मोर्चा रोजगार के लिए शिक्षा के लिए चिकित्सा के लिए और लोकहित में जनसमस्याओं को उठाती रहेगी सरकार से समाधान की आशा करती रहेगी।

ताकि जनमानस को लाभ मिल सके विपक्ष भी झारखंड में मौन है पक्ष के साथ मिला हुआ है यह आरोप पूर्व से ही लगता आ रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार दे पूर्व में जो परीक्षाएं ली गई हैं उस पर नियुक्ति हो और जो खाली पद रिक्त हैं उन पर भी जल्द से जल्द नियुक्ति हो रोजगार दो और भ्रष्टाचार समाप्त करो।


Share: