प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बने प्रशांत सिंह प्रिंसू

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी है जिसमें प्रशांत सिंह प्रिंसू को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कौन हैं प्रशांत सिंह प्रिंसू?

प्रशांत सिंह प्रिंसू विकासखंड संडवा चंडिका के कोल बजरडीह ग्राम सभा के रहने वाले हैं, और जनपद प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार भी हैं, प्रशांत सिंह कृषि स्नातक और कानून में स्नातक है प्रशांत सामाजिक सेवा के क्षेत्र में काम कर रही कई प्रसिद्ध संस्थाओं के साथ शिक्षा, भ्रष्टाचार उन्मूलन, सूचना का अधिकार, स्वास्थ्य व अन्य विषयों पर पिछले 10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं, प्रशांत सिंह कई बार श्रमदान और रक्तदान कर चुके हैं और जन आंदोलन करते हुए तीन बार जेल भी जा चुके हैं।

प्रशांत सिंह 2010 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सदस्य बने और 5 वर्षों तक सुल्तानपुर में कार्य किया। 2016 में वे प्रदेश सचिव के पद पर चुने गए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने रायबरेली सुल्तानपुर लखनऊ अमेठी व तत्कालीन फैजाबाद व वर्तमान अयोध्या जिले के प्रभारी बनाए गए और इस दौरान उन्होंने इन जनपदों में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। 2019 में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के द्वारा राजीव गांधी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रशांत उन्नाव जनपद के प्रभारी बनाए गए और उन्होंने अपने कार्य का निर्वहन ईमानदारी से किया जिसका परिणाम हुआ कि परीक्षा का सफल आयोजन हुआ। 2019 में उनके कार्यों को देखते हुए उनको संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी दौरान उन्होंने दिसंबर 2019 में छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया 2020 जुलाई में प्रशांत सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मेन बॉडी में प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया। वर्तमान में प्रशांत सिंह प्रिंसू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विश्वनाथगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में है और उन्होंने कहा है कि यदि शीर्ष नेतृत्व आदेश देगा तो वह चुनाव लड़ेंगे इसके लिए वह जनपद के स्थानीय मुद्दों पर लगातार शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और लगातार जनपद में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।


Share: