न्यूज़ प्रयागराज:राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने अनिल खिराज को महाराष्ट्र जबकि निशांत अग्रवाल को पुणे की सौंपी कमान

Share:

जतिन कुमार चतुर्वेदी

मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान।

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने पुणे निवासी अनिल खिराजे को महाराष्ट्र जबकि निशांत अग्रवाल को पुणे की कमान सौंपी है।उपरोक्त के संदर्भ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पहले से ही संगठन में पुणे जिलाध्यक्ष के दायित्व पर अनवरत शानदार सराहनीय कार्य करने वाले अनिल खिराजे को पहले मंडल अध्यक्ष व पुनः प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र के पद पर प्रमोशन दिया गया है जबकि पुणे जिला टीम में जिला उपाध्यक्ष के दायित्व पर शानदार भूमिका का निर्वहन करने वाले निशांत अग्रवाल को जिलाध्यक्ष पुणे बनाया गया है। यह प्रमोशन संगठन की समीक्षा के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी आर पी दूबे के प्रस्ताव पर किया गया है।
बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो भारत वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य कर रही है।


Share: