झारखंड में भाजपा की अनुकूलता है तो चुनौती और अवसर भी हैं : सुनील बंसल

Share:

डॉ अजय ओझा।

संगठन का केंद्र बिंदु अब मंडल बने।

मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा बनी सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी।

रांची, 25 दिसंबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में कोर ग्रुप के सदस्यों,प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों,जिला प्रभारियों,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी का मार्गदर्शन हुआ।

श्री बंसल अपने तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर 23दिसंबर को रांची पहुंचे। खूंटी एवम रांची ग्रामीण जिला के द्वारा आयोजित विभिन्न बैठकों एवम कार्यक्रमों में शामिल होते हुए 24की शाम रांची पहुंचे।

आज सुनील बंसल ने जगन्नाथपुर मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा की और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर स्थित श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

11बजे प्रदेश कार्यालय के प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रमों को प्रदेश कार्यालय में सुना। तत्पश्चात प्रदेश की बैठक में शामिल हुए। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में श्री बंसल का यह पहला झारखंड प्रवास था।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों, पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री बंसल ने कहा कि झारखंड में भाजपा की अनुकूलता है। इसलिए चुनौतियां भी हैं जिसे हम सब मिलकर अवसर में बदलें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सोच में व्यापक परिवर्तन आया है। आज भाजपा गांव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित सभी समाज की पार्टी है। पार्टी आज सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केलिए कोई भी अछूत नहीं है। हमें भारत की प्रगति ,उन्नति और विकास में सबको सहभागी बनाते हुए आगे बढ़ते जाना है। तभी मोदी जी के सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास ,सबका प्रयास का मंत्र सार्थक होगा।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से युवा नेतृत्व खड़ा करने पर बल देते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे ज्यादा युवा शक्ति वाला देश है जिसे संगठन के माध्यम से देश के निर्माण में जोड़ना है।

उन्होंने पार्टी की मजबूत सांगठनिक संरचना पर बोलते हुए कहा कि जिलों की तरह अब पार्टी की गतिविधियों का केंद्र बिंदु मंडल बने इस दिशा में अब लगातार कार्य करने की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर पूरा करना है। पार्टी सत्ता केलिए नही बल्कि समाज में परिवर्तन के साथ भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य करने का है।

उन्होंने कहा की झारखंड में हम जनता के सहयोग से व्याप्त रावण राज को समाप्त करना है। कहा कि आज राज्य में चौतरफा भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रखंड,अंचल,थाना में जमीनी स्तर पर छोटे छोटे समस्याओं के निदान लिए हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने केलिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के साथ धर्मांतरण, घुसपैठ, उग्रवाद और पीएफ आई की बढ़ती सक्रियता भी बड़ी चुनौती है। कहा कि भाजपा ही राज्य के इन गंभीर मुद्दों को गंभीरता से उठाती है।

नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड में एक साथ दोनो मोर्चों पर कार्य करना है। हमें सांगठनिक संरचना को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है दूसरी ओर राज्य सरकार की नाकामियों को भी जोरदार ढंग से उठाना है। कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी है। जांच एजेंसियों की बढ़ती कारवाई से परेशान राज्य सरकार अब नाकामियों को छुपाने केलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही। कहा कि पहले 1932की नीति को असंभव बताने वाले मुख्यमंत्री अब इसे लागू करने का ढोंग रच रहे लेकिन जनता सब समझ रही। यह सरकार चाहे खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति हो या फिर पिछड़ों को 27प्रतिशत आरक्षण ,सभी मामलों में केवल जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत ठीक रहती तो नियोजन नीति को लागू करती तथा पिछड़ों के आरक्षण बढ़ाने केलिए आयोग गठित कर सर्वेक्षण कराती। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं से जन जन तक राज्य सरकार की इस दोहरी नीति को उजागर करने का आह्वान किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बैठक में सांगठनिक विस्तार एवम कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए सशक्त मंडल के साथ बूथ समिति,पन्ना समिति के निर्माण को पूरा कराने पर जोर दिया।

उन्होंने आगामी जनवरी में सभी जिलों एवम मंडल स्तर की बैठक ,प्रवास कार्यक्रम को बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने भारत में आयोजित होने वाले जी20बैठक के साथ विश्व में भारत की बढ़ती साख के साथ झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में आई चौतरफा गिरावट पर चर्चा कर प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने पार्टी के लोकसभा प्रवास एवं डाटा प्रबंधन कार्यों पर प्रकाश डाला ।

प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने सोशल मीडिया एवम मन की बात कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।

बैठक का संचालन महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया। बैठक में मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव भी उपस्थित थे।

आज की बैठक में कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी सहित प्रदेश पदाधिकारी , जिलाध्यक्ष गण, जिला प्रभारी गण, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष गण, प्रवक्ता गण, मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।


Share: