झारखण्ड मे फुलो – झानो आशीर्वाद अभियान से महिलाएं सम्मानजनक आजीविका की ओर

Share:

जयति भट्टाचार्य।
करीब एक साल पहले झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी ने महिलाओं के सम्मानजनक आजीविका के लिए फुलो – झानो आशीर्वाद अभियान का प्रारंभ किया था। इसकेे पहले मजबूरी में झारखंड की महिलाएं शराब बिक्री, हड़िया (एक तरह का नशीला पेय) निर्माण जैसे पेशों से जुड़ी हुई थीं। उनका पाला बुरे लोगों के साथ पड़ता था। उन लोगों के बुरे व्यवहार को झेलना महिलाओं की मजबूरी थी। इस अभियान ने शराब बिक्री, हड़िया निर्माण एवं बिक्र्री जैैसे पेशे से महिलाओं को मुक्ति दी है।
13 हजार से अधिक महिलाएं अब तक इस अभियान से जुड़ चुकी हैं औैर शराब, हड़िया के चक्कर से निकलकर सम्मानजनक तरीके से जीविका चलानेे की दिशा में आगे बढ़ गई हैैैं। इस अभियान के तहत् महिलाएं स्थानीय संसाधनों के प्रयोग से कई तरह की जीविका और लघु उद्योग चुन सकती हैैं जैसे कृषि आधारित आजीविका, पशुपालन, वनोपज संग्र्रहण, मछली पालन, मुर्गी पालन इत्यदि।
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड के सीईओ नैैन्सी सहाय के अनुसार शराब, हड़िया की बिक्र्री करनेे वाली महिलाओं की काउंसिलिंग करके उन्हें सशक्त आजीविका उपलब्ध करायी जा रही है। इस अभियान के तहत् ब्याज मुक्त कर्ज भी दिया जाता है। पहले मजबूरी में शराब, हड़िया के व्यवसाय से जुड़ी महिलाएं अब किराना की दुकान या अपना भोजनालय चला रही हैैं।


Share: