प्रयागराज : रियल एस्टेट कर्मचारी के घर से लाखों की चोरी

Share:

प्रयागराज। झलवा में चोरों ने एक रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर लाखों कीमत के गहने और कीमती सामान उड़ा दिया। झलवा निवासी रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ एक पार्टी में चले गए थे। शनिवार सुबह घर लौटे तो दंग रह गए। कमरे के दरवाजे का लॉक टूटा था। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा था। आलमारी खुली थी। रितेश की मानें तो चोर उनकी पत्नी के लगभग तीन लाख कीमत के गहने, नकदी, टीवी, तीन मोबाइल, कपड़े और इनवर्टर चोरी कर ले गए हैं। दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद उन्होंने आलमारी का लॉक खोल दिया और आसानी से कीमती सामान निकाल लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने पर पुलिस को चोरों का क्लू नहीं मिला। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से चोरों का पता लगा रही है।


Share: