झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन,पलामू जिला कमेटी का निर्वाचन संपन्न

Share:

डॉ अजय ओझा।

संतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष, नीतेश कुमार महासचिव तथा संजय ओझा कोषाध्यक्ष चुने गये।

प्रदेश सचिव सह पलामू जिला प्रभारी सियाराम शरण वर्मा चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में थे उपस्थित।

महिला प्रदेश अध्यक्ष निशारानी गुप्ता ने किया धन्यवाद ज्ञापन।

रांची / मेदिनीनगर, 27 नवंबर । झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। मेदिनीनगर परिसदन में आयोजित इस बैठक में प्रवेक्षक के रूप में प्रदेश सचिव सह पलामू प्रभारी सियाराम शरण वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला कमेटी के चुनाव में पलामू जिला के 50 सदस्यों में से 28 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरी पारदर्शिता के साथ झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सत्येंद्र कुमार चंदेल को 6 मतों से पराजित कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए।संतोष कुमार श्रीवास्तव को कुल 17 वोट प्राप्त हुए, जबकि सत्येंद्र कुमार चंदेल को 11 मत से संतोष करना पड़ा। जबकि उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक- एक नाम ही आने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

शिवेंदु कुमार सिंह, एसके रवि व सत्येंद्र कुमार चंदेल को उपाध्यक्ष, नीतेश कुमार को महासचिव, संजय ओझा को कोषाध्यक्ष, संजय सिंह उमेश को राष्ट्रीय पार्षद, नंदन कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसी तरह अमित कुमार बंटी, धनंजय कुमार व असगर जी को जिला सचिव, पप्पू कुमार को मीडिया प्रभारी, संजीत कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी व संजय मिश्रा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश कुमार, कमलेश विश्वकर्मा, अखिलेश पासवान, प्रेम कुमार, निरंजन कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार, दीपक कुमार, कमलेश ठाकुर, राम आशीष कुमार का चयन किया गया। बैठक में सभी प्रखंडों से जेजेजेके सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष निशा रानी गुप्ता ने किया।


Share: