राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएल टी ) का सर्किट बेंच झारखंड में खोला जाए : दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष ने रखी मांग,सौंपा ज्ञापन।

रांची, 22 दिसंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड में राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एन सी एल आई)का सर्किट बेंच झारखंड में खोलने की मांग की।

श्री प्रकाश के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव भी शामिल थे।

श्री प्रकाश ने कहा कि सभी उच्च न्यायालय क्षेत्राधिकार के अंदर सर्किट बेंच खोलने का प्रावधान किया गया है,परंतु झारखंड उच्च न्यायालय क्षेत्र के लोगों को कोलकाता जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में 17329 कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। जिनके वादों के निपटारे में खर्च और समय दोनो ज्यादा लगते है जो राज्य में आद्योगिक विकास प्रभावित होता है।

उन्होंने कहा कि एक्ट के तहत अभी हाल में ही कटक में ओड़िसा और छत्तीसगढ़ केलिय विधि अधिकरण स्थापित हुआ है जहाँ दोनों राज्यों को मिलाकर 40000रजिस्टर्ड कंपनियां है जबकि झारखंड में अकेले 17329 रजिस्टर्ड हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड के आद्योगिक विकास की दृष्टि से राज्य में विधि अधिकरण बेंच स्थापित किया जाए।


Share: