अशोक सिंह की जीत सुनिश्चित : शूलपाणि सिंह

Share:

डॉ अजय ओझा।

मउ सहित उतरप्रदेश में भाजपा के पक्ष में चल रही है लहर।

मउ, 4 मार्च। मऊ सहित पूरे उतरप्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह की जीत सुनिश्चित है। यह बातें आज प्रचार के क्रम में मऊ पहुंचे राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शूलपाणि सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी ने भाजपा के सिद्धांतों का पूर्ण समर्थन करते हुए इस चुनाव में उसका समर्थन करने के लिए गठबंधन किया है। श्री शूलपाणि सिंह ने कहा कि उनके कार्यकर्ता तन मन धन से पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए जी जान से लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमेठी, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ का दौरा करते हुए वे मउ पंहुचे हैं। मउ में भाजपा की लहर चल रही है और अशोक सिंह की जीत सुनिश्चित है।

अशोक सिंह ने भाजपा का समर्थन करने के लिए राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में भाजपा विधानसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त करेगी।


Share: