राजा शूलपाणि सिंह ने किया रविन्द्र जायसवाल के पक्ष में प्रचार

Share:

डा अजय ओझा।

वाराणसी, 5 मार्च। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा शूलपाणि सिंह ने वाराणसी उत्तरी के भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक रविंद्र जायसवाल के पक्ष में सघन प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उतरप्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने भाजपा को बिना शर्त संपूर्ण समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि रविन्द्र जायसवाल के विधायककाल में वाराणसी उतरी क्षेत्र का बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि तीनों लोकों में न्यारी बाबा विश्वनाथ नगरी वाराणसी का प्रधानमंत्री मोदी के काल शासनकाल में अद्भुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के विकास के लिए वर्तमान योगी सरकार को बरकरार रखने के लिए उनकी पार्टी भाजपा के पक्ष में पूरे उतरप्रदेश में सघन प्रचार कर रही है। उन्होंने वाराणसी उत्तरी की जनता से रविंद्र जायसवाल के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

वहीं वाराणसी उत्तरी के प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल ने राजा शूलपाणि सिंह और राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी का उनके प्रचार में सहयोग करने के लिये स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।


Share: