पंजाब में करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: अब आई एफ एस अफसर हुआ गिरफ्तार

Share:

दिनेश शर्मा “अधिकारी”।
नई दिल्ली। पंजाब में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तबसे यहां नेताओं और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की गिरफ्तारी खूब हो रही है। यह सब भ्रष्टाचार के आरोप में धरे जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर एकदम सख्त रुख है।
दरअसल, पंजाब में अब एक इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) अफसर को गिरफ्तार किया गया है। इस अफसर की पहचान विशाल चौहान के रूप में हुई है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर विजिलेंस ब्यूरो ने IFS अफसर विशाल चौहान की गिरफ्तारी की है। जानकारी के अनुसार, विशाल चौहान पर रिश्वतखोरी का आरोप है।

अचानक गिरफ्तारी कैसे?
ध्यान रहे कि, हाल ही में मोहाली में वन विभाग के एक अफसर गुरमनप्रीत सिंह (DFO) और उसके एक साथी को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों पर वन विभाग के काम में हेराफेरी के साथ अनर्गल कार्रवाई और वसूली का आरोप था। दविंदर संधू नामक एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। विजिलेंस की पूछताक्ष में इनका पूरा नटवर्क सामने आ रहा है। भ्रष्टाचार के खेल में शामिल ये और लोगों के नाम कबूल रहे हैं। इनके द्वारा ही IFS अफसर विशाल चौहान का नाम लिया गया है। इससे पहले पूछताक्ष में इन्होंने पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु धर्म सोत का नाम लिया था। जिसके बाद विजिलेंस ने पूर्व वन मंत्री धर्म सोत को भी गिरफ्तार कर लिया था।

एक IAS की भी हो चुकी है पहले गिरफ्तारी …
पंजाब के एक आईएएस अफसर संजय पोपली को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर रखा है। संजय पोपली पर आरोप है कि वह विभागीय काम करने के लिए कमीशन खाते थे। आईएएस अफसर संजय पोपली की गिरफ्तारी हाल ही में की गई थी।


Share: