सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी ” संकल्प पत्र को तात्कालिक एवम दूरदर्शी चुनौतियों का समाधान करने के लिए मोदी की गारंटी वाला है”

Share:

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र तात्कालिक एवम दूरदर्शी चुनौतियों का समाधान करने के लिए मोदी की गारंटी लेकर आया है। संकल्प पत्र 140 करोड़ भारतवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करने एवम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए गरीब,युवा,अन्नदाता और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ हर क्षेत्र ,जाति, समुदाय एवम वर्ग के विकास का वायदा करता है। इसमें एक देश एक चुनाव कराने तथा भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया गया है।

आम आदमी की आवश्यकताओं के साथ साथ राष्ट्रीय सुरक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान सहित हर विषय पर स्पष्ट ‘रोड मैप’ तैयार किया गया है।

मोदी की गारंटी पर देशवासियों को विश्वास है और उनके तीसरे प्रधान मंत्रित्व कल में हमारे संकल्प राष्ट्र को महान ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।


Share: