रणबीर कपूर और उनके एक्स गर्ल फ्रेंडस की कहानी

Share:

जयति भटाचार्य ।
आखिर रणबीर कपूर अब सिंगल से डबल बनने जा रहे हैं। परंतु आलिया से पहले रणबीर की जिंदगी में कई हसीनाओं ने दस्तक दी है। क्या किया जाए रणबीर तो आलिया की ही किस्मत में थे तो और किसी के कैसे होते।
2007 में रणबीर कपूर ने फिल्म सांवरिया से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनकी हिरोइन थीं सोनम कपूर। उस वक्त रणबीर और सोनम के रिलेशन के चर्चे ने जोर पकड़ा था पर यह ज्यादा दिन नहीं चला। सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा से पारंपरिक सिख समारोह में विवाह कर लिया। अब दोनों अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं यानि कि सोनम प्रेग्नेंट हैं।
रणबीर कपूर के एक्स गर्ल फ्रेंड में दूसरा नंबर आता है दीपिका पादुकोण का। दीपिका के साथ रणबीर का रिलेशनशिप बहुत दिनों तक चला। 2008 में दोनों ने एक साथ बचना है हसीनों में काम किया था। शूटिंग के दौरान  ही दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। यह रिलेशनशिप काफी सीरियस टर्न ले चुका था लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। खैर दीपिका ने किसी तरह अपने को संभाला और 14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह से शादी कर ली और आज खुशहाल जिंदगी जी रही है।
रणबीर कपूर का रिश्ता सबसे लंबा कैटरीना कैफ के साथ था। कैटरीना और रणबीर लिवइन में भी रहने लगे थे। कैटरीना कपूर परिवार के क्रिसमस लंच में भी शामिल हुई थी। दोनों एक बार हाॅलीडे पर गए थे, जिसकी तस्वीरें तो कुछ और ही कह रही थी लेकिन जो होना था वही हुआ। उनका भी ब्रेकअप हो गया। उस बात की उम्मीद किसी को न थी। 9 दिसंबर 2021 को कैटरीना ने विक्की कौशल के संग सात फेरे ले लिए।
तो रणबीर कपूर की सभी पूर्व गर्लफ्रेंड अब अपनी गृहस्थी में व्यस्त हो चुकी हैं और सोनम ने तो बेबी भी प्लान कर लिया है। अब नीतू सिंह को उस दिन का इंतजार होगा जब आलिया कपूर परिवार को एक नया मेम्बर देंगी। 


Share: