न्यूज़ प्रयागराज:राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो को अनिल खिराजे प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र ने किया विस्तारित

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी

—निशांत अग्रवाल बने पुणे जिलाध्यक्ष।
—मातृशक्ति से राखी बिड बनीं कोषाध्यक्षा।

प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल खिराजे ने संगठन को महाराष्ट्र में विस्तारित करते हुए निशांत अग्रवाल को पुणे का जिलाध्यक्ष जबकि मातृशक्ति से राखी बिड को कोषाध्यक्षा मनोनीत किया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने बताया कि अनिल खिराजे प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र ने संगठन का विस्तार करते हुए पुणे जिला टीम में निशांत अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, प्रशांत द्विवेदी को जिला महासचिव, मातृशक्ति से राखी बिड को कोषाध्यक्ष, कपिल जगताप को लीगल एडवाइजर, शशिकांत को तालुका मंडल अध्यक्ष जबकि स्वप्निल शशिकांत घोडके व गणेश रघुनाथ पाटिल को वैलेंटियर मनोनीत किया है। नेशनल वाइस प्रेसीडेंट व मेंबरशिप इंचार्ज आर पी दूबे सहित संगठन में जुडे भारत वर्ष के सभी समाजसेवी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अनिल खिराजे, निशांत अग्रवाल एवम उनकी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि संगठन के महाराष्ट्र टीम की आज हुई विशेष कार्य योजना बैठक में मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान को सफल बनाने पर कार्य योजना बनाई गई।


Share: