जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेराकी द ब्लिंग शो का हुआ सफल समापन

Share:

डॉ अजय ओझा।

सौ से ज्यादा स्टालधारकों ने लगाई अपने उत्पादों की प्रदर्शनी।

आठ हजार लोगों ने किया खरीददारी।

रांची, 19 जुलाई। जीतो के द्वारा आयोजित मेराकी द ब्लिंग शो के दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

2 दिनों तक चले इस आयोजन में लगभग 8000 लोगों ने आकर खरीदारी की। इस आयोजन में 100 से भी ज्यादा स्टॉल धारकों द्वारा अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस आयोजन में जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, सूरत, मुंबई, हजारीबाग, इत्यादि तमाम जगहों से महिला उद्यमियां आई थी। रांची के महिला वर्ग का उत्साह एवं समर्थन इस आयोजन को मिला। यह आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन महिला शाखा द्वारा आयोजित किया गया था।

इस महा आयोजन में वेदिका क्रेडिट कैपिटल, हिलटॉप मोटर्स, प्रेमसंस होंडा, रिट्रीट कॉन्टिनेंटल, बिग शॉप, सुश्रुता डेंटालय,ओसम डेयरी, स्काइबल्यू होलीडे, जेनेटिक हॉस्पिटल, निर्मल जल, टाइनी टू टोल, अमित फोटोग्राफी, सी एन डिजिटल, ज़िला फूड, डी एन वी, अरिहंत हार्डवेयर एवं तुलस्यान ज्वेलर्स का योगदान रहा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पायल सेठी, प्रियंका पाटनी, आभा भंडारी, विनीता सेठी, पायल गोधा, रूबी जैन, सुष्मिता जैन, सीमा जैन, सीमा जैन, वर्षा जैन, मोनिका जैन, शिखा सेठी, जूली जैन, सोनल नहाटा, संतोष बेगानी, बबीता जैन, नीता जैन, सुमन जैन, दक्ष, नीतेश, श्रेय, मयंक, अनिकेत , संयम, सार्थक, शाश्वत, प्रतीक, विवेक एवं जीतो मुख्य एवं जीतो यूथ के तमाम सदस्यों का सहयोग मिला।

आज के कार्यक्रम में अमिताभ चौधरी एवं अजय नाथ शहदेव की उपस्थिति थी। रांची विमानपत्तन से भी कई अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित होकर इस कार्यक्रम को हर वर्ष आयोजित करने का निर्णय जीतो की अध्यक्षा ने लिया।


Share: