गौ तस्करों को सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त : दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

तुपुदाना में एसआई की गौ तस्करों द्वारा कुचलकर हत्या करने पर भाजपा ने जताया आक्रोश।

रांची, 20 जुलाई। गौ तस्करों द्वारा सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो को गाड़ी से कुचलकर मारे जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के सह पर गौ तस्कर नंगा नाच कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब से झारखंड में हेमंत सरकार बनी है तब से लगातार गौ तस्करी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। गौ तस्करों को सरकार में बैठे सत्ताधारी दलों का संरक्षण और समर्थन प्राप्त है। जिसके कारण कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।

उन्होंने कहा कि तुपुदाना की घटना जंगलराज का उदाहरण है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार गौ तस्करी पर रोक लगाए अन्यथा जनता के कोपभाजन के लिए तैयार रहे।

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार एक तरफ अपने को आदिवासी हितैषी बताती है वहीं दूसरी ओर आदिवासियों के साथ उत्पीड़न के मामले तेजी से बढे हैं। इससे पहले रूपा तिर्की की हत्या , सिद्धू कान्हू के वंशज की हत्या सभी आदिवासी समाज से ही हैं।

उन्होंने कहा कि संध्या टोपनो की हत्या राज्य के साथ आदिवासी समाज की बड़ी क्षति है।

।श्री प्रकाश ने कहा कि संध्या टोपनो की आत्मा की शांति केलिय ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि पार्टी दुख की की घड़ी में परिजनों के साथ है।

हेमंत सरकार में गौ तस्करों की हिम्मत चरम पर : बाबूलाल मरांडी

वहीं नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी ने कहा कि झारखंड में अपराधियों की हिम्मत अपने चरम पर है।
आज जिस प्रकार गौ तस्करों ने राज्य की राजधानी रांची में महिला दारोगा संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी, उससे तो यही लगता है कि प्रतिबंधों के बावजूद गौ तस्करी का बड़ा गिरोह काम कर रहा है, जिसके लिए एक पुलिस पदाधिकारी की हत्या भी कोई बड़ी बात नहीं।

उन्होंने कहा कि जब राज्य में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने के चक्कर में आज झारखंड की क्या दुर्दशा हो गई, अब किसी से छिपी नहीं है। इन गिरोहों के सरगनाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सुबह 3 बजे राँची के तुपुदाना थाने में पदस्थापित 2018 बैच की दारोगा संध्या टोपनो के ऊपर वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वैन चढ़ाए जाने से उनकी मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया ये कोई दुर्घटना नहीं लगती। कहीं ये अपराधियों की सुनियोजित साजिश तो नहीं?


Share: