नवीन पटेल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गंगा पार प्रयागराज जिला अध्यक्ष बने

Share:

भारतीय जनता पार्टी गंगापार प्रयागराज के सहसों भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अनिल सरोज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें नवीन पटेल को भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगापार प्रयागराज के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई।
जिसमें वीरेन्द्र बहादुर सिंह अध्यक्ष भूमि विकास बैंक फूलपुर, विपेंद्र सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख फूलपुर ने अपने संबोधन में कहा कि नवीन पटेल की नियुक्ती एक समर्पित और पुराने कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष बनाएं जानें से भाजपा को 2022 में विधानसभा के चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेंगी ।
इस अवसर पर अमर नाथ त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, अरुणेद्र यादव डब्बू ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर, जितेन्द्र पटेल मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा बहादुरपुर, संजय सिंह, पवन शुक्ला मण्डल महामंत्री सहसों, विष्णु केसरवानी प्रधान, महेश सिंह, चंद्रेश केसरवानी, अनिल पटेल, दया सिंह, डब्लू शुक्ला, राजेश सरोज, रंजना सिंह परिहार, संतोष सिंह आदि लोगों हर्ष व्यक्त किया ।


Share: