मौलाना साद को पकड़वाने वाले को 51 हजार देंगी शूटर वर्तिका सिंह

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी

मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने सरकार से मांग की है कि मौलाना साद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। मौलाना साद पर देश की जनता को कोरोना महामारी के संकट में डालने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के हजारों लोगों को जुटाकर मौलाना साद ने पूरे देश को बड़े संकट में डाल दिया है। 


यहां से निकले हजारों लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके कारण पूरे देश में संक्रमण काफी तेजी से फैला। मौलाना साद ने देश के साथ गद्दारी की है। उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 
वर्तिका सिंह ने वीडियो में कहा कि वह देश की जिम्मेदार नागरिक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के कारण यह घोषणा करती हैं कि जो भी व्यक्ति, पुलिस या प्रशासन का जिम्मेदार मौलाना साद को पकड़वाएगा। उसे वह अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम देंगी। उन्होंने देश के नागरिकों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि मौलाना साद के पकड़े जाने के बाद ही देश सुरक्षित हो सकेगा।


वर्तिका सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रायचंद्रपुर गांव की रहने वाली हैं। साल 2013-14 तक दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वीमेन की छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2012 में वर्तिका ने जर्मनी और 2013 में सिंगापुर में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वे राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *