फ्लाइट पर पुरूष ने महिला सहयात्री के सामने अश्लील हरकत की

Share:

साउथ वेस्ट एअरलाइंस की उड़ान पर एक पुरूष ने एक महिला सहयात्री के सामने बेहद शर्मनाक हरकत की। महिला इस घटना से चैंक गई थी। यह गंदी हरकत एन्टोनियो शेरौड मैक गैरिटी ने सीएटल से उड़ान भरते ही शुरू की। उसने अपना पैंट नीचे करके अपने गुप्तांग बाहर निकाल लिया और हस्त मैथुन करने लगा अर्थात गुप्तांग पर हाथ के प्रयोग से सेक्स की क्रिया। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को पूछने पर उसने कहा कि यह अनुचित नहीं है, यह तो एक प्रकार का विचित्र सेक्स है। उस व्यक्ति ने महिला सहयात्री के सामने कम से कम चार बार हस्त मैथुन किया। शिकायत के अनुसार महिला सहयात्री एंटोनियो के बगल में बैठी थी। प्लेन के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसने पैंट नीचे खिसका दी और महिला के सामने ही  हस्त मैथुन करने लगा। महिला ने उसके इस हरकत की तस्वीरें खींच ली। कुछ देर बाद एंटोनियो सो गया। तब महिला ने क्रू के सदस्यों को इस बात की जानकारी दी। सारी जानकारी प्राप्त होने पर महिला की सीट बदल दी गई। फीनिक्स में साउथ वेस्ट एअरलाइंस की उड़ान 3814 के लैंड करते ही वहां की पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। महिला से पूछ ताछ की तो उसने बताया कि एंटोनियो ने बांए और दांए दोनों हाथों का प्रयोग करते हुए चार अलग अलग अवसरों पर हस्त मैथुन किया। खबरों के अनुसार उस व्यक्ति ने फ्लाइट पर की गई अपनी गलती को मान लिया।


Share: