भारत जोड़ो यात्रा में शुरुआत से ही शामिल झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

Share:

डॉ अजय ओझा।

झारखंड के दीनबंधु बोयपायी, लक्ष्मण हांसदा, आनंद सिंकू तथा ऋषिकेश कुमार लगातार कर रहे हैं राहुल गांधी के साथ यात्रा।

रांची, 30 नवम्बर । 07 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत से ही झारखंड के दीनबन्धु बोयपाई, लक्ष्मण हांसदा, आनंद सिंकू, ऋषिकेश कुमार राहुल गांधी के साथ लगातार पदयात्रा कर रहे हैं। आज पदयात्रा के दौरान ही मध्यप्रदेश के उज्जैन में झारखंड के इन पदयात्रियों को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो एससी विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, कला-संस्कृति के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक ने शॉल और भारत जोड़ो यात्रा का लोगो लगा टी-शर्ट देकर सम्मानित किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि झारखंड से भी हमारे उर्जावान सिपाही लगातार पैदल चलकर झारखंड को गौरवान्वित कर रहे हैं। इनके कारण झारखंड भी इस ऐतिहासिक पल का गवाह पूरे देश में बन रहा है जो झारखंड के लिए गर्व की बात है।


Share: