संकल्प है अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं का “अनुप्रिया पटेल होंगी उत्तर प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री”

Share:

अनिल कुमार पटेल।
अनिल कुमार पटेल।

सीनियर कॉरस्पॉडेंट ।

चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट जाये कार्यकर्ता- श्याम राज।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बहन अनुप्रिया को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प।

उतरांव, प्रयागराज। कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी चलती है। इसलिए अनुशासन के साथ जिस भी दल में कार्यकर्ता एकजुट होकर रात दिन मेहनत कर रहे हैं उस दल का विकास संभव है।

उक्त बातें अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम राज पटेल बुधवार को विधानसभा प्रतापपुर के मोहिद्दीनपुर गांव में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को शाबाशी देते हुए कहा कि जिस तरीके से पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर रात-दिन एक करके मेहनत कर रहे हैं अब वह दिन दूर नहीं की बहन अनुप्रिया को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक पाएगा। उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहां की आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी में हर समाज वर्ग के लोग जुड़ रहें हैं। जिसका नतीजा आगामी 2022 के चुनाव में बेहतर होगा। इसी प्रकार पार्टी के प्रदेश सचिव बृजेश पांडेय ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) से ही हर दल लड़ेगा। जिसके लिए कार्यकर्ता कमर कस चुका है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं ने एक स्वर में बहन अनुप्रिया को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल और संचालन पार्टी नेता राजित राम पटेल ने की। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव भारत सिंह पटेल,दुर्गा प्रसाद पटेल, लालजी, विनोद मौर्य ,शमशेर पटेल, जंग बहादुर पटेल ,धर्मराज आदि ने संबोधित किया।


Share: