प्रयागराज की विशेष खबर :प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव का हुआ शंखनाद

Share:

संसद रीता बहुगुणा जोशी

प्रयागराज, 12 जून (हि.स)। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव का मतदान शुक्रवार को दोपहार 1.30 से 5 बजे तक हुआ। कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सहित छह पदों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के 5 प्रत्याशी, समाजवादी के 2 प्रत्याशी, कांग्रेस के 1 प्रत्याशी व निर्दलीय के 7 प्रत्याशियो के लिए मतदान किया गया।

संसद केसरी देवी पटेल

भाजपा 5, सपा 2, कांग्रेस एक व निर्दलीय 7 की प्रतिठा दांव पर
भाजपा के तरफ से 45 पार्षदों सहित मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता उर्फ नन्दी, सासंद केशरी देवी पटेल, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी नगर निगम परिसर में मतदान करने पहुंचे। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से 24 सभासदों सहित एक एमएलसी ने मतदान किया। कांग्रेस के 11 व निर्दलीय 9 पार्षदों ने मतदान किया।

विधायक नन्द गोपाल नंदी

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज नगर निगम की सदन में इस बार बसपा अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी। एक-एक वोट की कीमत को परखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व चाक-चौबंद में मतदान कराया गया। प्रयागराज में 80 सभासद चुने गये थे।

भाजपा की तरफ से जो प्रत्याशी मैदान में हैं उनमें कमलेश तिवारी, कुष्ण महाजन, सरदार अमरजीत सिंह, अखिलेश सिंह व नन्द लाल हेला हैं। वहीं सपा की ओर से मो. आजम, अजय यादव तथा कांग्रेस की श्रीमती अल्पना निषाद के नाम शामिल हैं। पांच बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा ।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *