क्या आप जानते हैं कौन सा होली का रंग आपके लिए शुभ है ?

Share:

होली का त्यौहार आप रंगों के साथ मनाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आप किस रंग से होली खेलेंगे। ज्यातिष के अनुसार हर रंग का अपना महत्व होता है। आप अगर अपने राशि के अनुसार रंगों का चयन करेंगे तो आपको कुछ फायदे होंगे।

मेष राशि

वालों के लिए पीला और लाल रंग बहुत शुभ और भाग्यशाली है। उन्हें होली पर इन्हीं रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

वृषभ राशि

वालों को गुलाबी हरा और नीले रंग से होली खेलनी चाहिए।

मिथुन राशि

वालों के लिए सफेद और हरा रंग शुभ है। अतः उन्हें होली पर इन्हीं रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

कर्क राशि

वाले बहुत चचंल स्वभाव के होते हैं इसलिए उन्हें सफेद और पीले रंग से होली खेलनी चाहिए ताकि उनका मन शांत रहे।

सिंह राशि

वालों के लिए गुलाबी, पीला और हरे रंग से होली खेलना शुभ है।

कन्या राशि

वालों के लिए पीले और हरे रंग से होली खेलना उचित माना जाता है।

तुला राशि

वालों के लिए हरे, नीले और सफेद रंग से होली खेलना शुभ है।

वृश्चिक राशि

वाले गहरे लाल या मैरून रंग से होली खेल सकते हैं।

धनु राशि

के लोग इस साल लाल, सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग से होली खेल सकते हैं।

मकर राशि

के लोगों को भी लाल, सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग से होली खेलनी चाहिए।

कुंभ राशि

वालों के लिए इस बार नीले और लाल रंग से होली खेलना शुभ होगा।

मीन राशि

वालों के लिए पीला और हरा रंग भाग्यशाली होगा। अतः उन्हें इसी रंग से होली खेलनी चाहिए।

राशि के अनुसार रंगों से होली खेलेंगे तो आप सहज रहेंगे। जीवन में खुशियां आएंगी और प्रेम बढ़ेगा। मन पर संयम और नियंत्रण रहेगा और आप भाग्यशाली होंगे।


Share: