88 की उम्र में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन, इन बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख

Share:

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार शाम निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार थीं। मुंबई के सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। उसका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर होगा। बॉलीवुड सितारों ने निम्मी के निधन पर दुख जताया है। फिल्मकार महेश भट्ट ने ट्विटर पर लिखा-‘आप अपनी दिली इच्छा जीत सकते हैं, लेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। अलविदा निम्मीजी।’
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने निम्मी के निधन पर शोक जताते हुए लिखा-‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे…प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका शुक्रिया। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।’
दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम ने ट्वीट किया- ‘अभी पता चला है हमारी प्यारी निम्मी आप इस दुनिया से चले गए हैं। निम्मी आपकी और मेरी पुरानी और सुनहरी यादें हैं।’
अभिनेता जावेद जाफरी ने लिखा-‘बेहद सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री और अच्छी इंसान का निधन हो गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे निम्मी जी।’ 
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने लिखा-‘आपकी आत्मा को शांति मिले निम्मी जी। आप अपनी मुस्कराहट और जादूभरी निगाहों से पर्दे पर आग लगा देती थीं। ‘अमर’, ‘उड़न खटोला’, ‘आन’ आपकी कुछ यादगार फिल्में हैं।’  फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने ट्वीट किया-‘अभिनेत्री निम्मी जी का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’बता दें, बॉलीवुड में आने से पहले निम्मी का नाम नवाब बानो था। वास्तव में निम्मी का स्क्रीन नाम उन्हें कपूर द्वारा दिया गया था। निम्मी ने 16 साल से फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने बॉलीवुड में राज कपूर की 1949 में रिलीज हुई फिल्म ‘बरसात’ अपने करियर की शुरुआत की थी। यह कपूर की पहली बड़ी हिट थी। फिल्म में अभिनेत्री नरगिस भी थी। निम्मी ने ‘बरसात’ के अलावा ‘आन’, ‘कुंदन’, ‘मेरे महबूब’ और ‘पूजा के फूल’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था। निम्‍मी ने राइटर एस अली राजा से शादी की थी, जिनका 2007 में देहांत हो गया था। निम्मी अपनी भांजी परवीन के साथ जुहू में रहती थी।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *