डॉ रामदयाल मुण्डा ने झारखण्डी संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाया : कांग्रेस

Share:

डॉ अजय ओझा।

झारखंड कांग्रेस ने डॉ रामदयाल मुण्डा की जयंती मनाई।

रांची, 23 अगस्त । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पदमश्री पूर्व सांसद (राज्यसभा) डा. रामदयाल मुण्डा की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रॉंची में मनायी गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने डा. मुण्डा श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें संस्कृति पुरूष बताया।

कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि डा. मुण्डा ने झारखण्डी संस्कृति को विशव पटल पर पहचान दिलाया। उन्होंने कला, शिक्षा और जनजातीय भाषा के विकास और संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त काम किया। उनकी सोच और यादें झारखण्डी समाज को नई दिशा देती है। डा. मुण्डा लोक संस्कृति के नायक थे। डा. मुण्डा बहुआयामी व्यक्त्वि थे, राजनीति, कला, संस्कृति व समाज के प्रति समर्पित सोचवाले थे। डा. मुण्डा ने विश्व पटल पर झारखण्डी संस्कृति स्थापित की है। झारखण्ड के मूल सवाल पहचान, भाषा व संस्कृति पर काम किया है, झारखण्ड के उत्थान में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, अनादि ब्रह्म, केशव महतो कमलेश, काली चरण मुंडा, शमशेर आलम, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, संजय लाल पासवान, मदन कुमार मिश्रा, प्रभात भगत, राजीव प्रकाश चौधरी, संजय जायसवाल, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।


Share: