किस्मत बदलनी है तो होली पर करें ये उपाय

Share:

क्या आप समस्या मुक्त जीवन जीना चाहते हैं। होली पर कुछ विशेष उपाय करके समस्या मुक्त जीवन जी सकते हैं। हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता है और अगले दिन रंग खेलते हैं जिसे धुलेंडी कहते हैं। इस वर्ष २0२१ में २८ मार्च को होलिका दहन है और २९ मार्च को रंगों वाली होली।
इस अवसर पर कुछ उपाय करके आप अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं। आईए देखें क्या है वह उपाय-

अगर आपको कर्ज मुक्ति का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो होली के दिन नृसिंह का स्तोत्र का पाठ करें और होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करें। इससे कर्ज मुक्ति होगी।

:- व्यापार में वृद्धि करनी है तो होली के दिन २१ गोमती चक्र शिवलिंग पर अर्पित करें और होली की रात ” ऊँ नमो धनदाय स्वाहा ” का जाप करें। माना जाता है कि धन और व्यापार की वृद्धि के लिए यह उपाए कारगर होता है।

:- दाम्पत्य जीवन में समस्या के लिए होली की रात को एक पाटे या चैकी पर कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल रखें। इसके ऊपर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और केसर का तिलक करें। तत्पश्चात नवग्रह एवं रति कामदेव की पूजा करें। मान्यता है कि इस उपाय से पति पत्नी के संबंध सुधरते हैं।

:- फिजूल खर्ची रोकें और धन संचय करें। नहीं हो रहा है तो इस होली पर यह उपाय करके देखें। होलिका की अग्नि में जौ का आटा अर्पित करें। अग्नि शांत होने के बाद दूसरे दिन होलिका की राख रूमाल में बांधकर लाएं और अपने पैसों के पास रख दें।


Share: