कांग्रेस हमेशा से महिलाओं और आदिवासियों का अपमान करती रही है : संजय सेठ

Share:

डॉक्टर अजय ओझा।

द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले यह बयान सिर्फ उदित राज का नहीं बल्कि कांग्रेस का चरित्र है।

रांची, 6 अक्टूबर । सांसद संजय सेठ ने कांग्रेस नेता उदित राज के बयान द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह बयान उदित राज का नहीं बल्कि यह कांग्रेस का चरित्र है। कांग्रेस हमेशा से महिलाओं और आदिवासियों का अपमान करती रही है। सांसद सेठ ने कहा पूज्य गांधी जी ने जिस गुजरात से दांडी यात्रा की शुरुआत की थी यह उस गांधी जी का भी अपमान है। कांग्रेस कब तक आदिवासियों और महिलाओं को अपमानित करती रहेगी ? कांग्रेस नेता उदित राज को एक बार महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी की जीवनी पढ़नी चाहिये। मुर्मू जी ने राजपाल रहते हुए मात्र दो कमरों के घर में अपना गुजारा किया। कड़ी मेहनत और संघर्ष पूर्ण जीवन के पथ पर चलकर आज वह देश के उच्च पद पर स्थापित हुई हैं। कांग्रेस को यह बात पच नहीं रही है। भाजपा ऐसे आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया और यह कांग्रेस मानसिकता उन्हें अपमानित कर रही है। इस बयान के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिये।


Share: