मुख्यमंत्री ने जनपद नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Share:

लखनऊ: 20 सितंबर, 2022 । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हादसे नोएडा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल युद्धस्तर पर राहत कार्य करने के निर्देश दिए है।


Share: