छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनजातीय महोत्सव में भाग लेने झारखंड पंहुचे

Share:

डॉ अजय ओझा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ।

कांग्रेस द्वारा आजादी के 75वें वर्षगांठ पर आयोजित गौरव-यात्रा में भी हुए शामिल।

रांची, 10 अगस्त। जनजातीय महोत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा पर उनका 4 बजे पहुंचे उनके उपरांत कांग्रेस की चल रही गौरव यात्रा में हिनू चौक पे शामिल हुए उसके उपरांत बिरसा चौक पहुंच कर बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर कांग्रेस भवन पहुुंचे जहॉं झाखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर शाल और बुके देकर सम्मानित किया।

सम्मानित करने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक जयमंगल सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, रविन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, गजेन्द्र सिंह, भानू प्रताप बड़ाईक, उज्जवल तिवारी, वरिश कुरैसी, शशीभूषण राय, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, जगरनाथ साहु सहित कई नेताओं ने बुके देकर स्वागत किया।

सम्मान समरोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज पुरे देश का रौल मोडल बना है। यह मोडल हिन्दुस्तान का मोडल है जनता का मोडल है और विकास का मोडल है। उन्होेंने कहा कि आज हम एक मुख्यमंत्री का नहीं बल्की देश के विकास के मॉडल को सम्मानित कर रहें है।

मीडिया को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कहा कि राज्य में पहली बार जनजातीय महोत्सव आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने ने कहा कि आदिवासी वनसंपदा और पर्यावरण के प्रहरी के रूप में सदेव जाने जाते हैं कांग्रेस शुरू से आदिवासी के उत्थान और उन्हें हक दिलाने के संकल्पित रहा है। उन्होंने पुरे देश में आजादी की 75 वीं वर्षागांठ के मौके पर चल रहें गौरव यात्रा पर कहा कि यह यात्रा देश की गौरव गाथा की यात्रा है। इस यात्रा के जरीये युवाओं को देश की गौरव गाथा से अवगत कराया जा रहा है। देश में महंगाई और बेरोजगारी बेतहाशा वृद्धि हो रही है। केंद्र का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दे को उठाते रहेंगी। इसलिए हमें परेशन किया जाता है। हम डरने और पीछे हटने वाले में नहीं हैं अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से खेलवाड़ किया जा रहा है खेती किसानी के साथ ट्रांसपोर्टिग महंगा हो गया है। पेट्राल-डीजल 100 के पार हो गई हर मोर्च पर केन्द्र सरकार असफल साबित हो रही है। उद्योगपतियों का करोड़ो करोड़ मांफ किया जा रहा है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहें हैं। उन्होंने कहा कि देश बिक रहा है। कौन खरीद रहा है बताने की आवश्यकता नहीं है देश जान रहा है।

सम्मान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आज पुरा देश छत्तीसगढ़ के विकास को देख रहा है। जहॉं किसान नैवजवान, महिलाएं आर्थिक रूप से सरकारी योजानाओ का लाभ उठा कर मजबूत हो रहे हैं।


Share: