झारखंड जनजातीय महोत्सव में मड़ुआ स्टाल- Rebeka’s Ragi की मची धूम

Share:

डॉ अजय ओझा।

रांची, 10 अगस्त । मडुवा सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बच्चे व कई वयस्क स्वाद पसंद नहीं आने के कारण मडुवा के फायदों से वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस स्टॉल पर मडुवे का इस्तेमाल करते हुए केक, बिस्किट सहित अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध है जिससे ना केवल सेहत को फायदा होता है बल्कि यह बच्चों व वयस्क दोनों को भाता है।

मडुवा के फायदे

मधुमेह नियंत्रण करने में।
कोलेस्ट्रॉल काम करने में।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
शरीर को कई प्रकार के अमीनो एसिड मिलते हैं।
वजन कम करने में कारगर है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है।

जनजातीय महोत्सव में मड़ुआ के स्टाल पर भारी भीड़ देखी गयी।


Share: