भाजपा किसान मोर्चा गंगापार ने हवन-पजन कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Share:

अनिल कुमार पटेल।

आज दिनांक-17/09/22 को भाजपा किसान मोर्चा गंगापार द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का जन्म दिन बडे़ धूमधाम से मनाया गया।झूँसी स्थित परशुराम अखाडा़ में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय व भाजपा जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी जी के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने के लिए सुदर्शन महाराज के द्वारा हवन व पूजन किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर को लड्डू एवं फल को सांकेतिक रुप से खिला कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दिया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री जीत लाल त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सदैव दीर्घायु रहें और भारतवर्ष का गौरव पूरे विश्व में ऐसे ही फहराते रहें। सभी ने नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा किया।कार्यक्रम में मुख्य रुप से किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गण काशी नाथ दूबे व भूपेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी इं.शीतला प्रसाद सिंह पटेल,विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी गोरख नाथ सिंह,महिला मोर्चा से सुनीता उपाध्याय, जय शुक्ला,पवन कुमार पांडेय,विपिन नायक,अनुराग पटेल, लक्ष्मी ज्योति पांडेय, के.के.दूबे सहित सभी मोर्चों के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share: