प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देवघर दौरा होगा ऐतिहासिक : दीपक प्रकाश

Share:

डॉ अजय ओझा।

कार्यक्रम की तैयारी विधानसभा स्तर पर बैठक व कार्यक्रम स्थल का प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एम्स व देवघर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन।

देवघर, 7 जुलाई। आगामी 12 जुलाई को प्रधानमंत्री के देवघर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 12 जुलाई को झारखंडवासियों को स्वयं बाबा बैद्यनाथ की नगरी में सौगात देने हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं। झारखंड की जनता पूरे जोर शोर से उनके स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जनता के दिलों में वास करते हैं और उनके देवघर आगमन को लेकर लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का झारखंड से विशेष लगाव रहा है। मोदी जी अपने 8 वर्ष के कार्यकाल में झारखंड की धरती से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। झारखंड को भी कई महत्वपूर्ण सौगात दिया है। देवघर की धरती से भी कई नई सौगात मिलने वाला है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। मोदी जी को सुनने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देवघर में एयरपोर्ट और एम्स का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। एयरपोर्ट के उद्घाटन से बाबा बैधनाथ धाम व देवघर समेत संथाल प्रमंडल के लिए एयर यात्रा आसान होगा। एम्स शुरू होने से न सिर्फ देवघर बल्कि पुरे झारखण्ड को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों के निमित्त गोड्डा विधानसभा और महागामा विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने को का भी आह्वान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देवघर की धरती पर पहली बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हो रहा है। उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाना है।

इस दौरान स्थानीय सांसद श्री निशिकांत दुबे जी, विधायक श्री नारायण दास जी, गोड्डा विधानसभा के विधायक श्री अमित मंडल जी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री के आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा: बाबूलाल मरांडी।

नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी ने भी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री मरांडी ने बोरियो, बारहेट, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 जुलाई को देवघऱ में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री जी झारखण्ड को स्वास्थ्य व एयर यात्रा के क्षेत्र में बड़ा सौगात देने पहुँच रहे हैं। उनके आगमन से झारखण्ड के समस्त कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।


Share: