भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने गैस्ट्रो क्लिनिक का किया उद्घाटन

Share:

डॉ अजय ओझा।

पेट, लिवर, गैस, कब्ज आदि रोगों का होगा ईलाज।

रांची, 21 नवंबर । लालपुर थाना के सामने (आनंद कंपलेक्स) ओल्ड एच बी रोड लालपुर रांची में चिकित्सा गैस्ट्रो लिवर, पेनक्रियाज, क्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ श्री धर्मेंद्र तिवारी, केन्द्रीय अध्यक्ष भारतीय जनतंत्र मोर्चा के शुभ हाथों से किया गया। क्लीनिक का संचालन डॉक्टर अंतरिक्ष कुमार तथा डा मेहा मानसी के द्वारा किया जाएगा।

डॉक्टर अंतरिक्ष कुमार ने एम बी बी एस की डिग्री एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर तथा एमडी मेडिसिन एम्स नई दिल्ली से। गैस्ट्रोलॉजी में डीएम की पढ़ाई भारत की अग्रणी संस्थान पीजीआई चंडीगढ़ से किया है। डॉक्टर अंतरिक्ष कुमार एंडोस्कोपी, कालोनॉस्कोपी, ईआरसीपी, पॉलिपेक्टोमी तथा वेरिएसिल बैंडिंग में सिद्धहस्त हैं।

इस क्लीनिक में पेट की बीमारियां अल्सर, पीलिया, पेनक्रिएटाइटिस, मल विसर्जन में कठिनाई, लीवर की बीमारियां, कब्ज, कोलाइटिस इत्यादि का ईलाज हो सकेगा।

डॉ मानसी ने पैथोलॉजी में डीएनबी पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल से किया है। उनकी महारत हिस्टो पैथोलॉजी में है। चिकित्सा में सभी प्रकार के पैथोलॉजिकल जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा झारखंड के लिए गौरव की बात है डॉक्टर अंतरिक्ष कुमार से जनता जनार्दन को लाभ मिलेगा इनके प्रतिभा को समझ रहे हैं। इस उद्घाटन समारोह में मोहम्मद जावेद खान प्रोपराइटर जे जे इन्फोटेक, डाक्टर मनोरंजन कुमार जमुआर, आशीष शीतल, निरंजन सिंह, कुमार आदित्य, कुमार प्रभाकर, इरफान उल हक , कृष्ण प्रसाद, मनोज सिंह, श्रीमती शिवानी लता, अंशुल शरण और निरंजन जमुआर आदि उपस्थित थे।


Share: