मेदिनीनगर व्यवसायियों के लिए हर्ष का दिन : केएन त्रिपाठी

Share:

डॉ अजय ओझा।

सरकार ने नगर निगम होल्डिंग टैक्स 4 रुपये प्रति वर्ग फीट तय किया।

पहले 24 रुपये प्रति वर्ग फीट था।

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार किया गया परिवर्तन।

मेदिनीनगर, 21 नवंबर । झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी जी ने आज दिनांक 21 नवम्बर दिन सोमवार को संध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया जिसमें उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के व्यवसायीयों के लिए बहुत ही हर्ष का दिन है।विगत बहुत दिनों से वर्ष 2012 मे नगरपालिका ने पूरे शहर के व्यापारियों का होल्डिंग टैक्स एक रूपये प्रति स्कायर फीट लगता था जिसके बाद 6 रू हुआ था और फिर निगम द्वारा अनायास 6 से 24 रूपया स्कायर प्रति फिट वृद्धि किया गया था। उसके बाद व्यापार मंडल के सदस्यों ने हाईकोर्ट मे पिटिशन दिया गया था लेकिन आज दस वर्षों के बाद सरकार के नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे जी के समक्ष हाईकोर्ट के निदेशानुसार तय किया गया है कि सभी के लिए 04 रूपया स्क्वायर फिट दर किया गया। दूसरी बात खासमहल के लिए भी सरकार के रेवेन्यु सचिव, मुख्यमंत्री व अधिकारियों से वार्ता हुई हैं।जल्द ही इसका भी निवारण सरकार द्वारा कर दी जाएगी। प्रेस कॉंफ्रेंस में व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, विनोद अग्रवाल एवं भाकपा के वरिष्ठ नेता के० डी० सिंह उपस्थित थे।


Share: