32 जनजातियों का महासंगम है बिरसा मुंडा विश्वास रैली : दीपक प्रकाश

Share:

डाॅ अजय ओझा।

रांची, 5 जून । बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आदिवासी समाज के खिलाफ और संस्कृति, संस्कार के लिए भी लड़ाई लड़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी कल्याण के लिए अलग मंत्रालय और झारखंड को अलग राज्य भी बनाया। जिसे संवारने का कार्य यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की रैली 32 जनजातियों का महासंगम है।

आदिवासियों की जमीन लूटकर कलयुग का जमींदार बन गया सोरेन परिवार: बाबूलाल मरांडी

धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकारों में आदिवासी समाज का सर्वाधिक विकास हुआ। आदिवासी समाज को नौकरी दी गई साथ ही स्वरोजगार से जोड़ा गया। गांव गांव तक सड़क और बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासियों की बात तो करते हैं किंतु परिवारवाद से ऊपर उठ नहीं पा रहे हैं। पत्नी, भाई, ससुराल वाले, प्रेस सलाहकार के नाम पर खदान की लीज ले रहे हैं। आदिवासी राज में आदिवासियों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी परिवार हेमंत सोरेन के परिवार नहीं हैं बल्कि उनके सगे संबंधी और चमचा बेलचा परिवार बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जमींदारी प्रथा समाप्त हो गया है किंतु कलयुग के जमींदार शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन बन गए हैं। सर्वाधिक आदिवासियों का जमीन लूटने का कार्य किया। खान खनिज संपदा लूट लिया।

2014 के बाद जनजातीय समाज का हुआ सर्वाधिक विकास: अर्जुन मुंडा

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी प्रतिबद्ध हैं। सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले जनजातीय समाज के सपने को साकार करने में मोदी सरकार ने महती भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाकर जनजातीय समाज को बडा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के 10:30 करोड़ जनजातीय समाज के लिए सर्वाधिक विकास कार्य 2014 के बाद हुवा। उन्होंने कहा कि आदी आदर्श ग्राम योजना के तहत 36 हजार गांवों को चिन्हित किया गया है, 740 एकलव्य आवासीय विद्यालय का कार्य हो रहा है। आजादी के लंबे कालखंड के बाद जनजाति समाज को सम्मान और विकास कार्य मिला है।

हेमंत सरकार में तेजी से बढा धर्मांतरण: रघुवर दास

रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास हुआ। भाजपा सरकार में ही अनुसूचित जनजाति आयोग बनाया गया। आदिवासी समाज को सांस्कृतिक और पारंपरिक तरीके से मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज की चिंता नहीं की जबकि भाजपा जनजातीय समाज को परिवार मानती है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए भाजपा सरकार ने कानून बनाया किन्तु हेमंत सरकार में कानून का उल्लंघन करते हुए सर्वाधिक धर्मांतरण किया जा रहा है।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा देकर, जनजातीय पगड़ी और गमछा भेंट किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान भोक्ता समाज को जनजातीय वर्ग से जोड़े जाने पर भोक्ता समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को 51 किलो के फूल का मला देकर सम्मानित किया।

मंच पर प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, सुनील सोरेन, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और तोरपा विधायक कोचे मुंडा उपस्थित थें।

कार्यक्रम का संचालन एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधायक एवं एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने किया। कार्यक्रम के दौरान मांडर की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर, सांसद सुदर्शन भगत, सुनील सोरेन और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आये समितियों द्वारा सांस्कृतिक और पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा, फूलो झानो, वीर बुधु भगत, सिद्धू कानू, और नीलाम्बर पिताम्बर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेई के तश्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा जिन्हे क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।


Share: