अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बने राजमणि पासवान

Share:

सौरभ सिंह सोमवंशी।
लेडियारी, प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के 16 जिलाध्यक्षो की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने की है। जिसमें यमुनापार से राजमणि पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। बधाई देने वालों में संतोष त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह पटेल, प्रकाश शुक्ल प्रचंड,आरती कोल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,विनोद प्रजापति, सुभाष सिंह पटेल,हरिदेव धुरिया आदि रहे।


Share: