यमुनापार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बने सुधाकर पांडे

Share:

सौरव सिंह सोमवंशी।

जिला पदाधिकारियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
लेडियारी, प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष प्राशू दत्त द्विवेदी ने काशी क्षेत्र के छ: जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें यमुनापार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय को बनाया गया है जिससे जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती सहित पूरे यमुना पार के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सुधाकर पांडेय पहाडी जारी बाजार बारा के निवासी है। पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहित तमाम दायित्वो का निर्वाहन कर चुके है।


Share: