यमुनापार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बने अरूण सिंह उर्फ पप्पू मांडा

Share:

भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार सहित कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं बधाई

सौरभ सिंह सोमवंशी।

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने काशी क्षेत्र के 16 जिलाध्यक्षो की शुक्रवार को घोषणा की जिसमे यमुनापार जिला से अरुण सिंह उर्फ पप्पू मांडा को जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के हित की बात करने वाले कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपा है। उसके लिए सभी का हृदय से आभार जताया है।

यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अरुण सिंह मांडा खास मेजा के निवासी हैं। 1991 से 1997 तक मंडल उपाध्यक्ष, 2003 से 2006 तक भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनके जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा पर जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी,जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल,निर्वतमान जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह पटेल,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,पिछला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार पाण्डेय आदि कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने बधाई दी है।इनके साथ पूरे यमुनापार जिले के घोषणा की खबर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। महानगर किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल, गंगापार जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय सहित काशी क्षेत्र के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने शुभकामनाएं दी हैं।


Share: