सावन मास में कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें प्रशासन : संजय पोद्दार

Share:

डॉ अजय ओझा।

नामकुम स्थित स्वर्ण रेखा घाट की साफ-सफाई सहित लाइटों की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो।

रांची, 16 जुलाई। श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार मंत्री पप्पू वर्मा ने रांची प्रशासन से कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ज्ञात हो कि रविवार से सावन माह की पहली सोमवारी शुरू हो रही है रांची के समस्त क्षेत्रों से रविवार को स्वर्ण रेखा नदी नामकुम से शिव भक्त जल लेकर भगवान शंकर के विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक करने जाते हैं।

संजय पोद्दार

अभी जो हालात हैं उस को ध्यान में रखते हुए रांची के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती हो रात में सभी थाना क्षेत्रों में गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए क्योंकि रात्रि में ही बहुत सारी महिलाएं भी जलाभिषेक के लिए जल लेकर रात में ही पैदल मंदिर जाती हैं बड़ी संख्या में शिव भक्त रांची से खूंटी अमरेश्वर धाम भी पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। साथ ही रांची नगर निगम से अनुरोध है कि स्वर्णरेखा नदी से श्रद्धालु जल उठाते हैं बारिश का भी समय है नगर निगम घाट के आसपास बिजली की व्यवस्था के साथ-साथ घाट के आसपास और नदी के किनारे फैली गंदगी की साफ-सफाई की जाए रास्ते में जहां गड्ढे हैं उसे तत्काल भरा जाए साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित हो साथ ही रास्ते में पड़ने वाले खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को भी ठीक किया जाए ताकि शिव भक्तों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।


Share: