जापान में भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन

Share:

टोक्यो, 21 मार्च (हि.स.)। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को यहां रह रहे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है ,जो 24 घंटे  सेवारत रहेगा।

इसके जरिए लोग प्रतिबंधों, आपातकाल वीजा, यात्रा से संबंधित एडवाइजरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नम्बर है +818033015242 साथ ही sscons.tokyo@mea.gov.in पर भी मेल के जरिए जानकारी पा सकते है।

उल्लेखनीय है कि यह सेवाएं नियमित पासपोर्ट और वीजा कंसूलर से संबंधित सवालों के लिए नहीं होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को महामारी घोषित कर दिया है। भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर 22 मार्च की आधीरात से 29 मार्च तक रोक लगा दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *