नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक

Share:

चंपावत,21 मार्च(हि.स.)। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पड़ोसी देश नेपाल ने अपने क्षेत्र में भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, लेकिन भारत और नेपाल के बीच आवाजाही और व्यापार नियमित रूप से जारी है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए क्षेत्र वासियों की ओर से कुछ समय के लिए दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही के लिए सीमा को बंद किए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन इस पर अभी तक कोई अमल नहीं दिखाई दे रहा है। भारत से नेपाल के लिए प्रतिदिन सवारियां लेकर जाने वाले जीप, मैजिक, ई-रिक्शे और तांगा जिनकी तादाद करीब डेढ़ सौ है। अब इन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा से नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इनके अलावा व्यापार और पर्यटन के लिए भी तमाम चैपहिया वाहन प्रतिदिन नेपाल जाते थे। शारदा बैराज चैकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट ने सीमा से नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भारतीय वाहनों के प्रवेश पर कब तक रोक रहेगी इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि जैसे ही कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला थमेगा। ज्यों ही दोनों देशों के बीच वाहनों का संचालन पूर्ववत शुरू हो जाएगा। एसपी लोकेष्वर सिंह का कहना है कि भारतीय वाहनों का नेपाल में प्रवेश वहां के अधिकारियों का स्थानीय स्तर पर लिया गया निर्णय है। मामले की जानकारी मिलने के बाद हमारे अधिकारी नेपाल के अफसरों से मिले। नेपाल के अधिकारियों ने महेंद्रनगर तक वाहनों को प्रवेश देने की बात कही थी। लेकिन वह सीमा शुल्क (भंसार) नहीं काट रहे हैं। ऐसे हालात को नेपाल में वाहनों के प्रवेश पर रोक ही माना जाएगा। हिंदुस्थान समाचार/ राजीव मुरारी


Share: