21000 दीपों से जगमगा उठा देवीपाटन बलरामपुर

Share:

मनोज कुमार गुप्ता, अमित कुमार गर्ग।

51शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दीपावली पर्व पर मिट्टी के दिए से 21000 दीपक का प्रज्ज्वलन हुआ जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा।मंदिर के प्रत्येक कोने में दीपक जले। पवित्र कुंड के चारों ओर गौशाला पर दीपक जलाया गया।चंहु ओर दीपक की रोशनी एक अलग छटा बिखेर रही थी। पवित्र धाम अयोध्या के बाद देवीपाटनधाम पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक ऐसा मंदिर रहा जहां21000दीप जले। देवीपाटन मंदिर महंत योगी मिथलेश नाथ ने सर्वप्रथम मां पाटन पाटेश्वरी का दर्शन पूजन करने के बाद गुरु गोरक्षपीठ की पूजन अर्चना की सभी गुरुओं के समाधिस्थल के साथ मंदिर के पूरे परिसर में दीपों का प्रज्वलन किया।मन्दिर पुरोहित मातेश्वरी पंडित ने बड़े ही विधविधान से पूजन सम्पन्न कराया।बच्चों को मिठाइयां पटाखे और वस्त्र वितरित किया गया। महन्तश्री योगी ने कहा दीपावली पर्व खुशियों का त्योहार है लोग घरों की साफ-सफाई के साथ अपने अंदर की बुराइयों को भी स्वच्छ करते हैं और माँ लक्ष्मी व माता पिता गुरु को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। व्यवसायीगण लक्ष्मी पूजन कर अपने व्यवसाय में सुख समृद्धि की कामना करते हैं।इस धरा पर विराजमान समस्त हिंदू जनमानस किसी न किसी रूप में दीपावली पर्व को बड़े ही उल्लास से मनाता है। भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर जब अयोध्या लौटे तो दीपावली मनाने का वृहद कार्यक्रम हुआ और तभी से हिन्दु जनमानस प्रत्येक वर्ष दीप प्रज्वलन कर अपने आराध्य के प्रति भक्ति भाव प्रकट करते हैं। लोकोक्ति के अनुसार माता सीता ही लक्ष्मी के रूप में प्रकट हुई और इसीलिए महालक्ष्मी का पूजन अर्चन किया जाता है। मां लक्ष्मी के पूजन से सुख समृद्धि का आगमन होता है रोग शोक दोष का नाश होता है। लोग हर्षोल्लास से एक दूसरे से गले मिलते हैं परंतु करोना महामारी को लेकर इस बार दीपोत्सव के उल्लास में कुछ कमी देखने को मिली है जो जरूरी भी है। महामारी न व्यक्ति देखती है न अमीरी गरीबी न ही त्योहार वह एक बीमारी का रूप है सभी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आगामी सभी उत्सव एवं त्यौहार बेहद सतर्कता से मनाए। आज के पावन पर्व पर मेरा यही विचार है एवं समस्तजनो को शुभकामना भी। सर्वे भवंतु सुखिनःके मंत्र को हम साकार करते हैं और संपूर्ण जगत में सुख-शांति की कामना करते हैं।दीप प्रज्वलन के साक्षी बने क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला बलरामपुर सदर विधायक पलटूराम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता मंडल अध्यक्ष बृजगोपाल पांडे युवा नेता व मण्डल कोषाध्यक्ष उमंग लाठ पूर्व जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह राम प्रताप सिंह विश्राम सिंह सभासद राजू कश्यप श्याम तिवारी अरुण गुप्ता अनिल सोनी राहुल गोल्डी आलोक स्वामीनाथ गुप्ता मनीष त्रिपाठी प्रशांत व मंगल सिंह सहित उप जिलाधिकारी वीके0 सिंह क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह प्रभारी निरीक्षक इकरार अहमद उप निरीक्षक आरके वर्मा सहित सैकड़ों अनुयायी उपस्थित रहे।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *