चाचा ने किया 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया चाचा को गिरफ्तार

Share:

प्रयागराज। फूलपुर के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय मासूम के साथ मुँह काला करने वाले युवक को फूलपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धारा 376 एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची जो गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है, आरोप है कि शुक्रवार रात पड़ोसी एक शादीसुदा युवक जो दो बच्चों का पिता भी है। उसने रिश्ते में भतीजी लगने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे कुछ रूपये देते हुए घर न बताने की बात कही और धमकी दी कि यदि घर बताओंगी तो उसकी हत्या कर देंगे।
डरी सहमी बच्ची ने दूसरे दिन अपनी मां को आप बीती सुनाई तो सनसनी फैल गई। बात बढ़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने मामले की सूचना फूलपुर कोतवाली पुलिस को दी तो कोतवाली प्रभारी राजकिशोर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी युवक की तलाश में जुट गए। सोमवार सुबह आरोपी योगेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया।


Share: