यूपी की जनता चाहती है दोबारा भाजपा सरकार : राजा शूलपाणि सिंह

Share:

डाॅ अजय ओझा।

भाजपा जीत रही है तीन सौ से ज्यादा सीटें।

सीएम सिटी गोरखपुर, पीएम सिटी वाराणसी का हुआ है अद्भुत विकास।

वाराणसी, 5 मार्च। उत्तर प्रदेश की जनता दोबारा भाजपा की सरकार बनते हुए देखना चाहती है। भाजपा तीन सौ से ज्यादा सीटें जीत रही है और भारी बहुमत से सरकार बनायेगी। यह बातें आज भाजपा कार्यालय, वाराणसी में राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा शूलपाणि सिंह ने कहीं।

उतरप्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के चुनाव में गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के पक्ष में सघन प्रचार करने के उपरांत वे भाजपा कार्यालय, वाराणसी पंहुचे थे। राजा शूलपाणि सिंह ने भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के समर्थन पत्र की प्रतिलिपि सौंपते हुए कहा कि इस चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। वहां उपस्थित पत्रकारों के प्रश्न के जबाब में राजा शूलपाणि सिंह ने कहा कि सीएम सिटी गोरखपुर तथा पीएम सिटी वाराणसी का अद्भुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी भाजपा के विकास कार्यों से संतुष्ट हैं और इसे जारी रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाजपा की जीत के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। आगामी 10 तारीख को मतगणना के उपरांत भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।


Share: