उप्र अपडेट में कोरोना के 4,858 सक्रिय मामले, अब तक 7,875 मरीज इलाज से हुये ठीक

Share:

बीते चौबीस घंटों में संक्रमण के 503 नये मामले आये सामने

लखनऊ, 13 जून। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 जनपदों में 4,858 हो गई है। वहीं अब तक 7,875 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में संक्रमण के 503 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में इस वायरस से कुल 385 मौतें हुई हैं।
प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को 14,236 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इससे पहले गुरुवार को रिकार्ड 15,607 कोरोना नमूनों की जांच की गई। वहीं बुधवार को 15,079, मंगलवार को 13,264, सोमवार को 12,666 और रविवार को 13,236 सैम्पल की जांच की गई थी। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में 4,39,438 से ज्यादा सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए गए हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना से रिकवरी की दर 60 प्रतिशत से अधिक है। 
1,241 पूल के जरिए विभिन्न नमूनों की हुई जांच
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1,241 पूल के जरिए कुल विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,125 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। वहीं 116 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई।
इससे पहले गुरुवार को 1,238 पूल के जरिए कुल 6,640 नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,148 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई। वहीं 90 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई।
बुधवार को 1,332 पूल के जरिए विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,248 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई, जिसमें 164 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 84 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई, जिसमें 07 पूल पॉजिटिव आये। मंगलवार को 1,170 पूल के जरिए विभिन्न नमूनों की जांच की गई। इनमें 1,082 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई, जिसमें 124 पूल पॉजिटिव आये। वहीं 88 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई, जिसमें 11 पूल पॉजिटिव आये।
4,868 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

राज्य में इस समय 4,868 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं 7,450 लोग फैसिलिटी क्वारंटाइन में हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में उन लोगों को रखा गया है जो कि कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में रहे हैं। हॉटस्पॉट में होने के कारण उनमें लक्षण नजर आये या जिनमें संक्रमण की सम्भावना होती है।
आरोग्य सेतु एप को लेकर 77,246 लोगों को कन्ट्रोल रूम से फोन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘आरोग्य सेतु’ एप डाउनलोड करने वालों के जो अलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें सम्बन्धित जनपदों को भेजा जा रहा है। वहीं कन्ट्रोल रूम के जरिए जो लोग संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आये हैं, उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दे रहे हैं। अभी तक 77,246 लोगों को फोन किया जा चुका है। इन्हें उचित सलाह दी गई।
15,91,305 प्रवासी कामगारों के घरों में पहुंची आशा कार्यकत्रियां

प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि अब तक आशा कार्यकत्रियों द्वारा 15,91,305 प्रवासी कामगारों के घरों में जाकर उनका सर्वेश्रण किया जा चुका है। इनमें 1,413 लोगों में किसी न किसी तरह का लक्षण नजर आया, इनकी जांच करायी गई। अभी तक 945 लोगों की​ रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 156 लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने पर उन्हें कोविड चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। 
4.61 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमें

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 5,417 हॉटस्पॉट और 11,835 नॉन हॉटस्पॉट क्षेत्रों को मिलाकर कुल 17,252 क्षेत्रों में 1,19,236 टीमों ने 90,60,833 घरों के 4,61,47,425 लोगों का सर्वेक्षण किया है।


Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *