त्रिदिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव का “मटकोर” के साथ शुभारंभ

Share:

सुबोध त्रिपाठी।

कल निकलेगा भव्य श्री राम बारात शोभायात्रा अनंत श्री विभूषित परम पूज्य संत श्री श्री 1008 पंजाबी जी महाराज की सत्यप्रेरणा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम जानकी मठ ट्रस्ट अस्सी के महंत व महामंडलेश्वर राजकुमार दास जी महाराज के सानिध्य में आज से तीन दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज शुभारंभ हुए विवाह पंचमी महोत्सव का प्रधान अंक “मटकोर” का आयोजन मठ में हुआ।

इस उत्सव में नगर की महिलाएं मांगलिक वेशभूषा में आश्रम से मंगल गीत गाती हुई गंगा तट पर पहुंची। वहां जानकी सीता की विवाह हेतु गंगा की विशेष पूजन अर्चना की गई। जगत जननी भगवती सती के द्वारा यह कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मंगलमय गीत गायी गई। पुनः महिलाएं गीत गाती हुई श्री राम जानकी मठ पहुंची। इस मंगल आयोजन को देखने हेतु काशी के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

ऐसा लग रहा था मानो यह काशी नहीं साक्षात मिथिला भूमि है। स्थान पर भगवती सीता के ऊपर पुष्पवृष्टि के साथ आरती जा रही थी इस अनुपम मंगलमय वातावरण में संत महात्मा, बटुक, तथा अन्य सभी काशीवासी भाग ले रहे थे।

जहां वैदिक बटुकों ने वेद ध्वनि से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे वही संत महात्मा तथा महिलाएं भक्ति गीत से पूरे माहौल को मंगलमय कर दिए। यह सभी कार्यक्रम मठ के प्रभारी संत रामलोचन दास के कुशल नेतृत्व में सविधि संपन्न हुए कल भव्य श्री राम बारात शोभा यात्रा निकाली जाएगी। ऊपर दिए गए जानकारी श्री राम लोचन दास ने दिये।


Share: